Skip to main content

Posts

किशनगंज जिला

देश   भारत राज्य बिहार ज़िला किशनगंज जिलाधिकारी फिराक़ अहमद जनसंख्या 12,94,063  (2001 तक  ) क्षेत्रफल •  ऊँचाई  ( AMSL ) • 42  मीटर (138  फी॰ ) किशनगंज जिला बिहार   का एक   जिला   है। बिहार की राजधानी   पटना   से 425 किलोमीटर उत्तर - पूर्व में स्थित यह जगह पहले कृष् ‍ णाकुंज के नाम से जाना जाता था।   बंगाल ,  नेपाल   और   बंगलादेश   की सीमा से सटा किशनगंज पहले पूर्णिया जिले का अनुमंडल था। बिहार सरकार ने 14 जनवरी 1990 को इसे पूर्ण रूप से जिला घोषित कर दिया। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर पर्यटक खगरा मेला , नेहरु शांति पार्क , चुर्ली किला जैसे जगह घूम सकते हैं। यहां से पानीघाट , गंगटोक , कलिंगपोंग , दाजर्लिंग जैसे पर्यटन स् ‍ थल भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां का मुख्यालय   किशनगंज   है ।

कैमूर जिला

देश भारत  राज्य बिहार  जिला कैमूर  अध्यक्ष जैनेंद्र आर्य कैमूर   भारत   प्रांत के   बिहार   रा ज्य का एक जिला है। यहां का प्राशासनिक मुख्यालय   भभुआ   है।   पर्वत और कैमूर वन्यजीव अभ्यारण यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। इसके अलावा , रामगढ़ , दुरौली , चैनपुर , भगवानपुर , भभुआ , बिद्यानाथ और मुंडेश् ‍ वरी स्टोन मंदिर आदि भी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है। चट्टानों पर हुई चित्रकारी कैमूर की एक बड़ी खोज है। इन चित्रों का सम्बन्ध मैसोलिथिक काल से है। माना जाता है कि यह चित्रकारी 5000 ई . पू . से 2500 ई . पू . के समय की है। इनमें से कई चित्र जानवरों के बने हुए हैं । इतिहास कैमूर का इतिहास काफी प्राचीन और रूचिकर है। यह जिला छठी शताब्दी ई . पू . से पांचवी शताब्दी ई . तक शक्तिशाली मगध साम्राज् ‍ य का हिस्सा था। सातवीं शताब्दी में कैमूर कन्नौज के शासक हर्षवर्द्धन के अधीन आ गया। सी . मार्क ( इतिहासकार ) के अनुसार इस ...