Skip to main content

कैमूर जिला

देश भारत 
राज्य बिहार 
जिला कैमूर 
अध्यक्ष जैनेंद्र आर्य
कैमूर भारत प्रांत के बिहार राज्य का एक जिला है। यहां का प्राशासनिक मुख्यालय भभुआ है। पर्वत और कैमूर वन्यजीव अभ्यारण यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। इसके अलावा, रामगढ़, दुरौली, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, बिद्यानाथ और मुंडेश्वरी स्टोन मंदिर आदि भी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।चट्टानों पर हुई चित्रकारी कैमूर की एक बड़ी खोज है। इन चित्रों का सम्बन्ध मैसोलिथिक काल से है। माना जाता है कि यह चित्रकारी 5000 .पू. से 2500 .पू. के समय की है। इनमें से कई चित्र जानवरों के बने हुए हैं
इतिहास
कैमूर का इतिहास काफी प्राचीन और रूचिकर है। यह जिला छठी शताब्दी .पू. से पांचवी शताब्दी . तक शक्तिशाली मगध साम्राज् का हिस्सा था। सातवीं शताब्दी में कैमूर कन्नौज के शासक हर्षवर्द्धन के अधीन गया। सी. मार्क (इतिहासकार) के अनुसार इस क्षेत्र पर शासन करने वाले प्रथम शासक पाल वंश के थे। उसके बाद चन्दौली का यहां शासन रहा और बारहवीं शताब्दी में ताराचंदी ने कैमूर जिले पर राज किया। अत: यह क्षेत्र कई शासक वंशो के अधीन रहा
आकर्षण
यहाँ का मुख्य आकर्षण प्राशासनिक मुख्यालय भभुआ में देखा जा सकता है जहाँ आपको सबकुछ हरा ही नज़र आएगा| गुलाबी शहर के नाम से प्रख्यात जयपुर की तरह ही भभुआ को हरा शहर यानि ग्रीन सिटी के रूप में पहचान मिल चुकी है।
चैनपुर
भभुआ मुख्यालय के पश्चिम से 11 किलोमीटर की दूरी पर चैनपुर स्थित है। यहां बख्तियार खान का स्मारक है। कहा जाता है कि बख्तियार खान का विवाह शेरशाह की पुत्री से हुआ था। चैनपुर स्थित किले का निर्माण सूरी अथवा अकबर काल के दौरान हुआ था। इसके अतिरिक्त, यहां हरसू ब्रह्म नाम का एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर भी है। कहा जाता है कि राजा शालीवाहन के पुजारी हरशू पांडे ने अपने घर की रक्षा में इसी जगह पर अपने प्राण गवाएं थे
भगवानपुर
कैमूर पर्वत के समीप स्थित भगवानपुर भभुआ के दक्षिण से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। कहा जाता है कि यह स्थान चन्द्रसेन सारन सिंह की शक्ति का केन्द्र हुआ करता था। राजा शलिवाहन ने इस क्षेत्र को शेर सिंह से जीत लिया था। लेकिन बाद में अकबर के शासनकाल के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र पर पुन: विजय प्राप्त कर ली थी। इसी से सटे लगभग ५किलोमीटर की दूरी पे टेकरा गां है जो अद्भुत छवि झलकता
रामगढ़
रामगढ़ गांव मुंडेश्वरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण एक ऊंचे पर्वत पर समुद्र तल से लगभग 600 फीट की ऊंचाई पर किया गया है। यहां से कुछ पुरातत्वीय अभिलेख भी प्राप्त हुए थे, जिनका काफी महत्व माना जाता है। यह काफी प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 635 . में किया गया था
अधौरा
यह जगह समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अधौरा, भभुआ से 58 किलोमीटर की दूरी पर है। पर्वतों और जंगलों से घिरे इस स्थल की खूबसूरती देखने लायक है। यहीं कारण है कि काफी संख्या में पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं
बैजनाथ
बैजनाथ गांव रामगढ़ खण्ड मुख्यालय के दक्षिण से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर एक अति प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण प्रतिहार वंश ने करवाया था। इस मंदिर में कई प्राचीन सिक्के और अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं मौजूद है। बैजनाथ में स्थित शिव मंदिर का शिखर एक शिला को तराश कर बनाया गया
मुंडेश्वरी मंदिर कैमूर जिले के रामगढ़ में स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर 636 . से ही अस्तित् में है। यह मंदिर गुप् काल की वास्तुशैली का अनोखा उदाहरण है
दुरौली
दुरौली गांव रामगढ़ के उत्तर-पूर्व से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है। दुरौली गांव में दो प्राचीन मंदिर है
भभुआ
भभुआ कैमूर जिले का मुख्यालय है। यह शहर जी.टी. मार्ग के दक्षिण से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
आवागमन
वायु मार्
यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है
रेल मार्
भारत के कई प्रमुख शहरों से कैमूर रेलमार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।रेलवे स्टेशन भभुआ रोड (मोहॅनिया) है
सड़क मार्
कैमूर सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से होते हुए कैमूर पहुंचा जा सकता  है



Comments

Popular posts from this blog

भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है।

लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां भगवान ने राजसी वस्त्रों का परित्याग किया था। रथ व घोड़ा को वापस कर दिया तथा मुंडन करा कर पैदल ही बोध गया की तरफ चल दिये थे। भगवान बुद्ध के मन में तो संसार के लोगों की पीड़ा देख कर पहले से ही बैराग्य का भाव था। लेकिन इस जगह की मिट्टी में भी कुछ वैसी बातें है, जिसने उन्हें राजसी वस्त्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उक्त बातें चीन के फुचेन मंदिर की तरफ से आये 10 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे लामा मिस्टर छेंग ने कही। यह दल कुशीनगर से सीधे लौरिया नंदन गढ़ पहुंचा। गढ़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की फिर अशोक स्तंभ गये। यहां से वैशाली के लिए प्रस्थान कर गये

औरंगाबाद, बिहार

औरंगाबाद , बिहार   ( औरंगाबाद बिहार ) औरंगाबाद औरंगाबाद जिला ,  बिहार ,  भारत   में एक शहर है। यह प्रशासन का जिला केंद्र है और इसकी आबादी 101,520 है इस क्षेत्र के लोग मगही और हिंदी बोलते हैं। औरंगाबाद भी   देव सूर्य मंदिर   के लिए प्रसिद्ध ह ै महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बिहार विभूति   डा   अनुग्रह नारायण सिन्हा - ( बिहार   के पहले उप   मुख्यमंत्री   सह वित्त मंत्री ) ·          सत्येंद्र नारायण सिन्हा - बिहार   के पूर्व   मुख्यमंत्री   एवं सात बार लोक सभा सदस् य

Ranjan Kumar Gupta Narkatiaganj

Ranjan Kumar Gupta Narkatiaganj