Skip to main content

कटिहार

देश
30,68,149 (2011 तक )
916 /

• 20 
मीटर (66 फी॰)

पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित कटिहार भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला है। बाल्दीबाड़ी, बेलवा, दुभी-सुभी, गोगाबिल झील, नवाबगंज, मनिहारी और कल्याणी झील आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से है। पूर्व समय में यह जिला पूर्णिया जिले का एक हिस्सा था। इसका इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। इस जिले का नाम इसके प्रमुख शहर दीघी-कटिहार के नाम पर रखा गया था। मुगल शासन के अधीन इस जिले की स्थापना सरकार तेजपुर ने की थी। 13वीं शताब्दी के आरम्भ में यहाँ पर मोहम्मद्दीन शासकों ने राज किया। 1770 ई॰ में जब मोहम्मद अली खान पूर्णिया के गर्वनर थे, उस समय यह जिला ब्रिटिशों के हाथ में चला गया। अत: काफी लम्बे समय तक इस जगह पर कई शासनों ने राज किया। अत: 2 अक्टूबर 1973 ई॰ को स्वतंत्र जिले के रूप में घोषित कर दिया गया

·         2आवागमन
प्रमुख आकर्षण

गुरु तेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर
सिखों के नवमें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की याद में यह गुरुद्वारा कायम है। सन 1666 में गुरु जी यहां के कांतनगर में पधारे थे। इस गुरुद्वारे में गुरुजी से जुड़ी कई अनमोल धरोहर आज भी सुरक्षित है। लक्ष्मीपुर सिख बाहुल् गांव है यहां प्रत्येक वर्ष गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाता है
शान्ति टोला फसीया
यह एक छोटा सा गांव है। मुख्यालय से लगभग किलोमीटर की दूरी पर है। इस गाँव की आबादी लगभग 1300 है। इस गांव में सभी जाति के लोग रहते हैं।इस गांव में एक 200 वर्ष पुराना मंदिर भी है जिसे महंथ स्थान के नाम से जाना जाता है।इस गांव में एक राधा कृष्ण का भी मन्दिर है।यह अपने जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है ,यह अब नगरनिगम कटिहार के वार्ड .४४ के अंतर्गत आता है।इस गांव के लोग अपनी सादगी एवं सद्भाव के लिए जाने जाते हैं यंहा 99 % लोग खरवार समुदाय जो अनुसूचित जनजाति से आते हैं। ये लोग पहले खेती बाड़ी एवं मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे पर इधर कुछ वर्षों से इनके शिक्षा में सुधार के कारण काफी संख्या में युवा वर्ग अच्छे पदों पर नियुक्त हुए हैं जिससे इनके जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। इस गांव के लोग काफी मिलनसार हैं यह हमारे इतिहास का अनमोल धरोहर है।जिसे हम सब को संजो कर रखनी है
बाल्दीबाड़ी
गंगा नदी के समीप स्थित मनिहारी से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर बाल्दीबाड़ी गांव स्थित है। इसी जगह पर मुर्शीदाबाद के नवाब सिराज-उद-दौला और पूर्णिया के गर्वनर नवाब शौकत जंग के बीच युद्ध हुआ था
बेलवा
यह एक छोटा सा गांव है। यह जगह बरसोई के खण्ड मुख्यालय के दक्षिण से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पर प्राचीन समय की कई इमारतें स्थित है। इसके अतिरिक्त यहाँ एक मंदिर भी है। इस मंदिर में भगवान शिव और देवी सरस्वती की पत्थर की मूर्तियां स्थित है। प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर यहाँ मेले का आयोजन किया जाता है
दुभी-सुभी
यह गांव बरसोई खण्ड में स्थित है। इस जगह का सम्बन्ध एक दिलचस्प कहानी के साथ जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि एक नवयुवक ने कुश से अपना गला काटकर प्राणों की आहुति दी थी। यह घटना लगभग 70 वर्ष पूर्व की है। इस कारण धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है
गोगाबिल झील
यह एक खूबसूरत विशाल झील प्रसिद्ध पक्षी अभ्यारण भी है। पूरे वर्ष यहाँ पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां देखी जा सकती है।और खासकर नबम्बर से फरवरी के महीनो में रूस से पक्षी प्रवास के लिए आती है,राजहंस,लालसर इत्यादि पक्षी होती है। ये अभ्यारण मनिहारी से लगभग 7 किलो मीटर की दुरी स्थित है
नवाबगंज
यह गांव मनिहारी से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुगल काल के समय में इस जिले के गर्वनर नवाब शौकत गंज के पुराने सिंहासन के लिए यह जगह जानी जाती है
मनिहारी
कटिहार के दक्षिण से 25 किलोमीटर की दूरी पर मनिहारी तहसील स्थित है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस जगह पर भगवान कृष्ण से एक मणी (आभूषण) खो गया था, जिसे ढूंढते हुए वह इस जगह पर पहुंचे थे।इस कारण से इस जगह का नाम मनिहारी पड़ा|
कल्याणी झील
झौआ रेलवे स्टेशन के उत्तर से पांच किलोमीटर की दूरी पर कल्याणी झील स्थित है। प्रत्येक वर्ष माघ मास की पूर्णिमा तिथि के अवसर पर काफी संख्या में लोग यहाँ स्नान करने के लिए आते हैं। यूँ तो सभी दिन पवित्रता के लिए इक्के-दुक्के आवागमन होते रहते है। प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा मेले में लोग पुजा अर्चना बाजार करने बहुत दुरदराज से लोग पहुँचते है। इसके अलावे पुराने पुरोहितों के अनुसार यहाँ साक्षात् माँ कल्याणी देवी के अनेक रहस्य भी है। जिनके कारण ये स्थान अतुल्य है। इस नदी के तट में एक ऐतिहासिक पत्थरनुमा शिवलिंग है जो अनेकों वर्षों से स्थित है स्थानीय लोगों के अनुसार यह अपने आकार में पहले की अपेक्षा बढ़ रहा है। अभी गत् वर्ष 2015 में नियम निष्ठा पूर्वक माँ कल्याणी देवी मंदिर के समीप अनेक कलाकृत्यों द्वारा निर्मित भव्य शिवमंदिर शिवलिंग के साथ स्थापित किया गया
आवागम
वायु मार्ग: यहाँ का सबसे निकटतम हवाई अड्डा बागडोगड़ा (सिलीगुड़ी के निकट) हवाई अड्डा है
रेल मार्ग: कटिहार में रेलवे स्टेशन कटिहार रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। पूर्वोतर के राज्यों में आवागमन का प्रमुख रेल मार्ग बरौनी-कटिहार-गौहाटी ही है। और मुख्य पाँच अलग - अलग मार्गाों में ट्रेनों का आवागमन भी यही से होता है
सड़क मार्ग: भारत के कई प्रमुख शहरों से कटिहार सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। एनएच-31 इस जिले तक पहुंचने का सुलभ राजमार्ग है।और झारखण्ड जाने के लिए मनिहारी गंगा में एल टी सी सेवा उपलब्ध् है,जो गंगा नदी के रास्ते साहिबगंज को जाती है। और मनिहारी में गंगा पुल होने का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है जो जल्दी ही कटिहार-झारखंड मार्ग को अति सुलभ बनाऐगी
सन्दर्भ

Comments

Popular posts from this blog

भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है।

लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां भगवान ने राजसी वस्त्रों का परित्याग किया था। रथ व घोड़ा को वापस कर दिया तथा मुंडन करा कर पैदल ही बोध गया की तरफ चल दिये थे। भगवान बुद्ध के मन में तो संसार के लोगों की पीड़ा देख कर पहले से ही बैराग्य का भाव था। लेकिन इस जगह की मिट्टी में भी कुछ वैसी बातें है, जिसने उन्हें राजसी वस्त्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उक्त बातें चीन के फुचेन मंदिर की तरफ से आये 10 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे लामा मिस्टर छेंग ने कही। यह दल कुशीनगर से सीधे लौरिया नंदन गढ़ पहुंचा। गढ़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की फिर अशोक स्तंभ गये। यहां से वैशाली के लिए प्रस्थान कर गये

किशनगंज जिला

देश   भारत राज्य बिहार ज़िला किशनगंज जिलाधिकारी फिराक़ अहमद जनसंख्या 12,94,063  (2001 तक  ) क्षेत्रफल •  ऊँचाई  ( AMSL ) • 42  मीटर (138  फी॰ ) किशनगंज जिला बिहार   का एक   जिला   है। बिहार की राजधानी   पटना   से 425 किलोमीटर उत्तर - पूर्व में स्थित यह जगह पहले कृष् ‍ णाकुंज के नाम से जाना जाता था।   बंगाल ,  नेपाल   और   बंगलादेश   की सीमा से सटा किशनगंज पहले पूर्णिया जिले का अनुमंडल था। बिहार सरकार ने 14 जनवरी 1990 को इसे पूर्ण रूप से जिला घोषित कर दिया। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर पर्यटक खगरा मेला , नेहरु शांति पार्क , चुर्ली किला जैसे जगह घूम सकते हैं। यहां से पानीघाट , गंगटोक , कलिंगपोंग , दाजर्लिंग जैसे पर्यटन स् ‍ थल भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां का मुख्यालय   किशनगंज   है ।

नरकटियागंज बिहार प्रान्त का एक शहर है।

नरकटियागंज नरकटियागंज   बिहार   प्रान्त  का एक  शहर  है। यह  पश्चिम चंपारण  जिले का एक अनुमंडल तथा नगर परिषद भी है। नरकटियागंज अनुमंडल में 4 प्रखंड क्रमशः नरकटियागंज , लौरिया , मैनाटांड़-सिकटा और गौनाहा है। नरकटियागंज अनुमंडल की जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार 332073 है। वर्तमान में 550000 के लगभग जनसंख्या अनुमानित है। नरकटियागंज नगर परिषद में कुल 25 वार्ड है| 2011 के आंकड़ो के अनुसार शहरी जनसंख्या 49,507 है। वही शहरी क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्तमान में शहरी जनसंख्या 1,60000 अनुमानित है।नरकटियागंज में कुल 27 पंचायत है. और 148 गाँव है। पर्यटन स्थल 1. नंदन गढ़ 2. चानकी गढ़ 3. अशोक स्तंभ 4. भिखनाठोड़ी का जंगल