Skip to main content

पटना का भारतीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्‍थान है।

वर्तमान बिहार राज्य की राजधानी पटना को ३००० वर्ष से लेकर अबतक भारत का गौरवशाली शहर होने का दर्जा प्राप्त है। यह प्राचीन नगर पवित्र गंगानदी के किनारे सोनऔर गंडक के संगम पर लंबी पट्टी के रूप में बसा हुआ है। इस शहर को ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है। पटना का इतिहास पाटलीपुत्र के नाम से छठी सदी ईसापूर्व में शुरू होता है। तीसरी सदी ईसापूर्व में पटना शक्तिशाली मगध राज्य की राजधानी बना। अजातशत्रुचन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोकचंद्रगुप्त द्वितीयसमुद्रगुप्त यहाँ के महान शासक हुए। सम्राट अशोक के शासनकाल को भारत के इतिहास में अद्वितीय स्‍थान प्राप्‍त है। पटना एक ओर जहाँ शक्तिशाली राजवंशों के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर ज्ञान और अध्‍यात्‍म के कारण भी यह काफी लोकप्रिय रहा है। यह शहर कई प्रबुद्ध यात्रियों जैसे मेगास्थनिजफाह्यानह्वेनसांग के आगमन का भी साक्षी है। महानतम कूटनीतिज्ञ कौटिल्‍यने अर्थशास्‍त्र तथा विष्णुशर्मा ने पंचतंत्र की यहीं पर रचना की थी। वाणिज्यिक रूप से भी यह मौर्य-गुप्तकाल, मुगलों तथा अंग्रेजों के समय बिहार का एक प्रमुख शहर रहा है। बंगाल विभाजन के बाद 1912 में पटना संयुक्त बिहार-उड़ीसा तथा आजादी मिलने के बाद बिहार राज्‍य की राजधानी बना। शहर का बसाव को ऐतिहासिक क्रम के अनुसार तीन खंडों में बाँटा जा सकता है- मध्य-पूर्व भाग में कुम्रहार के आसपास मौर्य-गुप्त सम्राटाँ का महल, पूर्वी भाग में पटना सिटी के आसपास शेरशाह तथा मुगलों के काल का नगरक्षेत्र तथा बाँकीपुर और उसके पश्चिम में ब्रतानी हुकूमत के दौरान बसायी गयी नई राजधानी

महात्मा गांधी सेतु पटना को उत्तर बिहार तथा नेपाल के अन्‍य पर्यटन स्‍थल को सड़क माध्‍यम से जोड़ता है। पटना से चूँकि वैशालीराजगीरनालंदाबोधगयापावापुरी और वाराणसी के लिए मार्ग जाता है, इसलिए यह शहर हिंदूबौद्धऔर जैन धर्मावलंबियों के लिए पर्यटन गेटवे' के रूप में भी जाना जाता है। ईसाई धर्मावलंबियों के लिए भी पटना अतिमहत्वपूर्ण है। पटना सिटी में हरमंदिर, पादरी की हवेली, शेरशाह की मस्जिद, जलान म्यूजियम, अगमकुँआ, पटनदेवी; मध्यभाग में कुम्‍हरार परिसर, पत्थर की मस्जिद, गोलघर, पटना संग्रहालय तथा पश्चिमी भाग में जैविक उद्यान, सदाकत आश्रम आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

नरकटियागंज बिहार प्रान्त का एक शहर है।

नरकटियागंज नरकटियागंज   बिहार   प्रान्त  का एक  शहर  है। यह  पश्चिम चंपारण  जिले का एक अनुमंडल तथा नगर परिषद भी है। नरकटियागंज अनुमंडल में 4 प्रखंड क्रमशः नरकटियागंज , लौरिया , मैनाटांड़-सिकटा और गौनाहा है। नरकटियागंज अनुमंडल की जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार 332073 है। वर्तमान में 550000 के लगभग जनसंख्या अनुमानित है। नरकटियागंज नगर परिषद में कुल 25 वार्ड है| 2011 के आंकड़ो के अनुसार शहरी जनसंख्या 49,507 है। वही शहरी क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्तमान में शहरी जनसंख्या 1,60000 अनुमानित है।नरकटियागंज में कुल 27 पंचायत है. और 148 गाँव है। पर्यटन स्थल 1. नंदन गढ़ 2. चानकी गढ़ 3. अशोक स्तंभ 4. भिखनाठोड़ी का जंगल

भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है।

लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां लौरिया :- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों में लौरिया नंदन गढ़ का विशेष स्थान है। यहीं वह जगह है जहां भगवान ने राजसी वस्त्रों का परित्याग किया था। रथ व घोड़ा को वापस कर दिया तथा मुंडन करा कर पैदल ही बोध गया की तरफ चल दिये थे। भगवान बुद्ध के मन में तो संसार के लोगों की पीड़ा देख कर पहले से ही बैराग्य का भाव था। लेकिन इस जगह की मिट्टी में भी कुछ वैसी बातें है, जिसने उन्हें राजसी वस्त्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उक्त बातें चीन के फुचेन मंदिर की तरफ से आये 10 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे लामा मिस्टर छेंग ने कही। यह दल कुशीनगर से सीधे लौरिया नंदन गढ़ पहुंचा। गढ़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की फिर अशोक स्तंभ गये। यहां से वैशाली के लिए प्रस्थान कर गये

औरंगाबाद, बिहार

औरंगाबाद , बिहार   ( औरंगाबाद बिहार ) औरंगाबाद औरंगाबाद जिला ,  बिहार ,  भारत   में एक शहर है। यह प्रशासन का जिला केंद्र है और इसकी आबादी 101,520 है इस क्षेत्र के लोग मगही और हिंदी बोलते हैं। औरंगाबाद भी   देव सूर्य मंदिर   के लिए प्रसिद्ध ह ै महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बिहार विभूति   डा   अनुग्रह नारायण सिन्हा - ( बिहार   के पहले उप   मुख्यमंत्री   सह वित्त मंत्री ) ·          सत्येंद्र नारायण सिन्हा - बिहार   के पूर्व   मुख्यमंत्री   एवं सात बार लोक सभा सदस् य